
गालूडीह : गालूडीह क्षेत्र में पिकनिक स्थलों पर रविवार को राैनक रही। गालूडीह के निकट बराज डैम में दूरदराज से आए सैलानियों जमकर आनंद लिया। डैम में बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। चारों तरफ नए साल के उमंग में लोग पिकनिक मनाने लगे। मौसम में कंपकपाने वाली ठंड के बीच लोगों ने पिकनिक का आनंद उठाया। कोई टेंट लगाकर तो कोई खुले आसमान के नीचे यहां पर पिकनिक का आनंद उठाया। हालांकि पूरे दिन धूप नहीं निकली इसके बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने जश्न के साथ पिकनिक मनाया। लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी तैयार थी। वहीं पिकनिक मनाने वाले एक टोली ने बताया कि वे लोग अपने साथ इंधन नहीं लाए हैं बल्कि प्राकृतिक आनंद उठाने के लिए जंगल की लकड़ियों को चुनकर पत्थरों के बीच जलाकर भोजन पका रहे हैं। चारों तरफ झुरमुठों में बाइक लगाकर, चारपहिया वाहनों को खड़ा कर लोग भोजन पका रहे थे और अपने साथ लाए साउंड सिस्टम के धुनों पर नाच रहे थे।












