
गालूडीह : बुरुडीह डैम में नए साल के मौके पर रविवार को लोगों की भारी भीड़ रही। पर्यटकों से डैम परिसर गुलजार रहा। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। इसके आलावा बुरुडीह ग्राम सभा के सदस्य भी व्यवस्था में जुटे हुए थे। हालांकि लोग पेयजल और शौचालय की कमी से जूझते रहे। बोटिंग नहीं होने के कारण लोग मायूस दिखे। आदिवासी कल्याण छात्रावास घाटशिला के छात्रों ने भी नए साल के अवसर पर पिकनिक का आयोजन किया। मौके पर विधायक रामदास सोरेन, ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, थाना प्रभारी शम्भू प्रसाद गुप्ता भी शामिल हुए थे। वहीं छात्रों ने पारंपरिक नृत्य कर नए साल का स्वागत किया। विधायक रामदास सोरेन और जिला परिषद सदस्य भी छात्रों के साथ जमकर पारंपरिक नृत्य किया। इस मौके पर बुद्धेश्वर मार्डी, दासमात मुर्मू, सुराई हेम्ब्रम, शम्भूनाथ सोरेन समेत अनेक लोग उपस्थित थे।











