बहरागोड़ा: सरस्वती पूजा 26 जनवरी को है. पूजा को लेकर बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव के सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी के सदस्य पूजा की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए हैं. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भव्य पंडाल निर्माण कर मां सरस्वती की पूजा की जाएगी और साथ में दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के बंग्ला यात्रा का आयोजन किया गया है और साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के बीच खेलकूद, डांस ,संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
बताया कि यहां की पूजा काफी पुरानी है. सालों से गांव में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर भव्य रूप से मां की पूजा की जाती है. इस वर्ष भी भव्य पंडाल निर्माण कर पूजा की जाएगी ,जिसकी तैयारी में कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं. पूजा की तैयारी में अध्यक्ष अशोक जाना, सचिव शांतनु नायेक, कोषाध्यक्ष दुर्गापद मुंडा, प्रसेनजीत जाना, सब्यसाची नायक, आलोक नाथ हेम्ब्रम, अरिजीत जाना, करमचंद घोष, शरद चन्द्र मुंडा, सोरव जाना, शुभजीत धाड़ा, नरेंद्र मुंडा, विश्वजीत धाड़ा, देवदत्त विशाल, सुमन धाड़ा, प्रकाश धाउड़िया, दिलीप मुंडा, दीपक जाना समेत अन्य जुटे हुए हैं.











