जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर की रहने वाली श्रिजा रॉय ने कोलकाता में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिक किया. इस जीत से श्रिजा ने जमशेदपुर के साथ-साथ झारखंड का भी नाम रोशन किया. श्रिजा ने इस जीत का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया है और बताया कि इस तैयारी में उसकी माता ने उसका बहुत साथ दिया है. ताइक्वांडो की प्रैक्टिस के दौरान उसकी मां ही उसके साथ जाया करती थी. (नीचे भी पढ़े)
28 दिसंबर को ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन बंगाल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन 32 किलोग्राम वेट कैटेगरी में श्रिजा ने अपने प्रतिद्वंदी को पूरी तरह से परास्त करते हुए तीन सेटों में 6-0, 9-1, 12-0 से आसान जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 6 साल की श्रिजा ने फाइनल में चाईबासा की 9 वर्षीय खिलाड़ी को हराया. प्रतियोगिता का आयोजन वशुद्धानंद सरस्वती विद्यालय कोलकाता में किया गया था. इस प्रतियोगिता में कुल 18 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था. खेलों के साथ-साथ तबला वादन में भी श्रिजा की गहरी रुचि है.












