जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा गुरुद्वारा में सोमवार को शराब पीने से मना करने पर एक युवक जगदीश सिंह को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. जगदीश सिंह पर लाठी डंडे और रॉड से हमला किया गया है. उनके सर पर चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रंजीत ने बताया कि कुछ लोग गुरुद्वारा के पास दारू पीते हैं.(नीचे भी पढ़े)
वह लोग दारु पी रहे थे. उनको मना करने गया तो वह गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर उतर आए. फिर लाठी-डंडे से और राड से मार दिया. इस झगड़े में जगदीश की पगड़ी भी उतर गई. इस मामले में गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने परसुडीह थाने में मामले की शिकायत कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.











