जमशेदपुर: एसएसपी ऑफिस में काम करने वाले पुलिसकर्मी की बाइक को पल्सर सवार ने टक्कर मार दी. घटना सोमवार की शाम सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 28 नंबर रोड के पास की है. सिदगोड़ा थाना पुलिस घायल को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची.पुलिसकर्मी मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि जमशेदपुर शहर में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है. अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं. दिनभर बाइक सवार रैश ड्राइविंग करते हैं. लेकिन, पुलिस उन पर लगाम नहीं लगा पा रही है. रैश ड्राइविंग के खिलाफ पुलिस ने कई तरह के अभियान चलाए लेकिन उन लोगों पर अंकुश लगा मुश्किल जैसा लग रहा है.



