बोकारो: बोकारो के चास थाना अंतर्गत द्धारिका गांव में भूमि विवाद में सीमांकन को लेकर दो समुदायों के बीच बुधवार की सुबह विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. जिसमें बुजुर्ग जगदीश महतो (60) जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. प्रशासन ने स्थिति को भांपते हुए घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी. मालूम हो कि बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुइया द्वारिका गांव के दो समुदाय आमने-सामने हो गए. हालांकि महज चंद घंटों के अंदर मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले का जमीन मापी करवाकर पटाक्षेप करने की कोशिश शुरू किया है.लेकिन सहमति नहीं बन पायी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. लेकिन मापी को लेकर अबतक सहमति नहीं बनी है.दोनो पक्षों को बिठाकर मामले को शांत करवाने की कोशिश जारी है. इस मामले को लेकर अंचल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष कब्रिस्तान की घेराबंदी करवा रहा था, तो दूसरा पक्ष सीमा विवाद को लेकर काम को प्रभावित करा दिया.जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. अब जमीन की माफी कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि जमीन की मापी कराने के बाद सीमा निर्धारण कर दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
वहीं चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि मामले के गंभीरता को देखते हुए सीमावर्ती थानों के पुलिस को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया था. एसडीपीओ ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.और किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है. ग्रामीण भी सूझ बूझ से प्रशासन का सहयोग किया. दूसरी ओर ग्रामीण रमन चंद्र महतो ने कहा कि विशेष समुदाय के लोग कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद कर रहे थे. जब माना किया गया तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए. जबकि दितीय पक्ष का कहना है कि हम अपनी जमीन की घेराबंदी के समर्थन में थे, जिसे रोकने का प्रयास किया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी तरह की मारपीट की कोई बात नहीं है. मालूम हो कि दोनों पक्षों के विवाद लगभग 1 वर्षों से चला रहा था. दिसंबर 2022 में ग्रामीणों ने आवेदन देकर थाना प्रभारी और सीओ से मापी करवाने की मांग की थी. लेकिन अधिकारियों द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. लिहाजा मामले को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई.











