रांची/धनबाद : झारखंड में सहारा इंडिया के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है. धनबाद के चिरकुंडा के लोगों ने केस किया है. धनबाद कोर्ट के आदेश के बाद केस दायर किया गया है. सिंदरी मोड़ निरसा निवासी जनार्दन मिश्रा की शिकयात पर सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रतो राय, वाइस चेयरमैन सपना राय, उपनिदेशक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, नीरज कुमार पाल, कार्यपालक निदेशक देवेंद्र कुमार श्रीवस्तव, निदेशक बीके श्रीवास्तव, जोनल मैनेजर संुदर झा, रीजनल मैनेजर धनबाद रीजन विकास कुमार, चिरकुंडा के सेक्टर मैनेजर बसंत कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर 135 करोड़ 64 लाख 25 हजार 107 रुपये का धोखाधड़ी नकरे का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि लोगों की गाढ़ी कमायी का पैसा सहारा ने जमा कराया और अब उनको पैसा नहीं लौटाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले को लेकर भी अब झारखंड सरकार हरकत में आ गयी है. सरकार इस मामले पर एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है और अपने राज्य के अंदर की संपत्तियों और दोषियों पर नकेल कसने जा रही है. संपत्तियों को कब्जा में लेने की तैयारी की जा रही है ताकि यहां के लोगों का कुछ पैसा तो दिलाया जा सके. आजसू विधायक लंबोदर महतो ने विधानसभा में इस मसले को उठाया था, जिसमें मांग की थी कि सहारा प्रमुख सुब्रत राय को विधानसभा की कमेटी के समक्ष बुलाया जाये ताकि जमाकर्ताओं की बड़ी धनराशि वापस की जा सके. वैसे विधानसभा में राज्य सरकार ने जवाब दिया था कि झारखंड सरकार सीधी कार्रवाई नहीं कर सकता है, लेकिन कदम उठाया जा सकता है. इसकी संभावनाओं पर विचार किया जायेगा.











