रांची: झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा को सुप्रीम कोर्ट से अंतिरम जमानत मिलने के बाद बुधवार को रांची स्थित होटवार जेल से बाहर निकली. पूजा सिंघल को लेने के लिए पति अभिषेक झा पहुंचे थे. उनके साथ वह कार में बैठकर जेल से बाहर निकली. विदित हो कि कोर्ट का आदेश जेल पहुंचा और सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूजा सिंघल को जेल से रिहा कर दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
फिलहाल उन्हें झारखंड में रहने की इजाजत नहीं है. वह दिल्ली, गुड़ग्राम व मुंबई में ही रह सकती है. आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी की टीम ने मनरेगा घोटाले मामले में आईएएस पूजा सिंघल को 11 मई को गिरफ्तार किया था. करीब 8 महीने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल को अंतरिम जमानत दे दी है.











