जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत झारखंड में बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है. वहीं अधिकांश जिलों में कोहरे की स्थिति जारी रहेगी. इसके साथ ही अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया. पश्चिम बंगाल में नमी और पूर्वी हवा के कारण झारखंड में बादल देखने को मिल रही है. धूप नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. गिरावट के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आयी इसलिए लोगों को ठंड अधिक महसूस हो रहा है. बादलों के कारण भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
जानें अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान-
झारखंड में आने वाले पांच दिनों में यानी गुरुवार से सोमवार तक मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में चार-पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है. सबसे पहले पलामू के उत्तरी हिस्सों में गिरावट होगी. उसके पश्चात रांची और आस-पास के क्षेत्रों में गिरावट आएगी. झारखंड और कोल्हान में सुबह कोहरे की स्थिति जारी रहेगी. कोहरे की स्थिति 15 जनवरी तक जारी रहेगी. दिन के 10 बजे तक कोहरे छाये रहेंगे.
उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार-
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार है. वहीं शेष हिस्सों में केवल कोहरा छाए रहेगे.
इन जिलों में शीतलहरी की आशंका-
मौसम विभाग ने गुरुवार को पलामू में शीतलहरी की आशंका जारी की है. इस दौरान लोगों को शीतलहरी से सचेत रहने की आवश्यकता है.











