देवघर: देवघर के नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को दुमका के डीआईजी ने सस्पेंड कर दिया है. यह निलंबन आदेश पंजाब नेशनल बैंक के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद थानेदार पर कार्रवाई की गयी. डीआईजी ने थानेदार व सुरक्षा गार्ड के बीच हाथापायी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था.(नीचे भी पढ़े)
जांच के बाद डीआईजी ने निलंबन का आदेश जारी किया. सीसीटीवी फुटेज में देवघर स्थित पीएनबी बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने थानेदार को बैंक परिसर में हथियार लेकर जाने से मना किया था. इस मामले में थानेदार का कहना है कि सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ बदमीजी की. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही अपशब्द का भी प्रयोग किया, इसके बाद थानेदार का आक्रोश सांतवें आसमान पर चढ़ गया और उसकी पिटाई कर दी.साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.थानेदार की कार्रवाई को लेकर बैंक कर्मियों भी रोष है. हलांकि बैंक कर्मियों ने थानेदार के आचरण पर कड़ी आपत्ति जताई.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद मामले को लेकर बैंक कर्मियों ने उपायुक्त से मुलाकात की और घटना का वस्तुस्थिति का जानकारी दी. बाद में मामले की जानकारी डीआईजी को दी गयी. इसके बाद दुमका डीआईजी ने थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है.











