जमशेदपुर: बढ़ती ठंड को देखते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत लायलम पंचायत के बनगोड़ा, कड़पाकल, डूंगरी, नुतनडीह, रापाचा, कुमारी, भुईयांसिनान, पगदा व खिजुरडीह के करीब 700 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. जबकि पटमदा प्रखंड की महुलबना पंचायत के चौंरा, घाघरा, सुंदरपुर, धाधकीडीह एवं लच्छीपुर पंचायत के मुकरुडीह व लच्छीपुर गांव में 600 जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, समाजसेवी शरत सिंह सरदार, मुखिया कृष्णपदो सिंह, लायलम पंचायत के मुखिया सुशील सिंह, समीर कैबर्त, मंगल सिंह, निर्मल महतो, भीम चंद्र महतो, तरुण महतो व दीपक महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे.











