चाकुलिया : घाटशिला पुलिस ने राजस्टेट और गोपालपुर में छापामारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त राजस्टेट के निर्मल सीट और गोपालपुर के मधुसुदन नामाता उर्फ झापडू शामिल हैं. दोनों अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार देर शाम पुछताछ के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने प्रेस वार्ता कर बताया कि छापामारी के दौरान निर्मल सीट के घर से 15 किलो गांजा,दो केजी पॉलिथीन, 14 पीस चीलम बरामद किया गया है. निर्मल सीट के निशान देही पर गोपालपुर स्थित मधुसुदन नामाता के घर से आधा किलो गांजा,तीन पीस चीलम और आधा किलो पॉलिथीन को बरामद किया है.











