जमशेदपुर : सेंट्रल टीचर ट्रेनिंग टेस्ट (सीटेट) आगामी 9 जनवरी से 7 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित होगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सीबीएसई कंप्यूटर आधारित जांच (सीबीटी मोड) में यह परीक्षा आयोजित करेगी, जिस संबंध में सीटेट की वेबसाइट http://ctet.nic.in/ पर नोटिस भी भी जारी कर दिया गया है. सीटेट के निदेशक जेके यादव ने इस परीक्षा के निर्बाध संचालन के उद्देश्य से देश के सभी विभागों से इस दौरान किसी और परीक्षा की तिथि निर्धारित न करने का आग्रह किया है.











