चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया गांव में मंगलवार की रात को एक हाथी ने गांव में घुसकर भारी उत्पात मचाया है. विगत कुछ दिन से हाथी गांव के आसपास जंगल में शरण लिए हुए है. शाम ढलते ही हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर उत्पात मचाते हैं. हाथियों से ग्रामीण दहशत में है. मंगलवार की रात एक हाथी गांव में प्रवेश कर हरेंद्र महतो के घर में लगे पानी टंकी को क्षतिग्रस्त कर दिया और केले के पौधों को नष्ट कर दिया.(नीचे भी पढ़े)

इसी तरह किसान दुर्गा महतो के खेत में लगें करेला के पौधों को भी रौंद दिया. हाथी द्वारा किए गए फसल की क्षतिपूर्ति के लिए किसान मुआवजे की मांग कर रहे है. वन विभाग द्वारा हाथी को भगाने के दिशा में कोई पहल नहीं किए जाने से ग्रामीण भयभीत और चिंतित है.













