जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने बुधवार को बिरसानगर गोविंदपुर और एमजीएम थाना क्षेत्रों में छापामारी कर 5 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है. उत्पाद विभाग ने बिरसानगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह और हुरलुंग, गोविंदपुर के मनपीटा जंगल और एमजीएम थाना क्षेत्र के कालाझोर में छापामारी की है. उत्पाद विभाग की टीम ने 38 हजार किलोग्राम जावा महुआ और 220 लीटर अवैध शराब बरामद की है.











