जमशेदपुर : टाटा स्टील के आई ब्लास्ट फर्नेस जेडीसी की ओर से डिपार्टमेंटल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें मैकेनिकल की टीम ने 2023 जेडीसी क्रिकेट का मैच का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने ऑपरेशन की टीम को 6 विकेट से हराया. ऑपरेशन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 80 रन का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए नौवें ओवर में मैकेनिकल की टीम ने लक्ष्य को हासिल किया. ऑपरेशन की टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन धीरज कुमार सिंह कप्तान ऑपरेशन ने 55 रन स्कोर किया. मैकेनिकल की टीम से त्रिलोचन परीदा ने 51 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. पुरस्कार वितरण में मुख्य रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट संजीव तिवारी, जेडीसी के चेयरमैन भानु, आयरनमेकिंग के हेड एचआर अजय कुमार सिंह, डिपार्टमेंटल हेड मैकेनिकल दयाशंकर चौधरी, जेडीसी की सेक्रेटरी स्नेहा मुख्य रूप से उपस्थित थे.



