बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में समारोह आयोजित कर विधायक समीर महंती ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वीकृत 19 लाभुकों के बीच प्रथम किस्त का चेक वितरण किया.विधायक श्री महंती ने कहा कि यह सरकार कि ओर से लोगों को व्यवसाय करने हेतु लोन दिया जा रहा है जिसका उपयोग करें और साथ ही इसके बारे में अपने दोस्त समेत अन्य लोगों को जानकारी दे. प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके.(नीचे भी पढ़े)
जिसमें 19 लाभुकों को चेक वितरण किया गया, 7 पेंशनधारियों को पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया और 4 वृद्धा के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन, उप प्रमुख मनोरंजन होता, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोजश कुमार साहु, अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू, 20 सुत्री अध्यक्ष असित कुमार मिश्रा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्यवान माईति समेत अन्य उपस्थित थे.




