अनिल कुमार/बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को यहां जैप-4 ग्राउंड में आयोजित पारण परेड समारोह में हिस्सा लिया. आज के पारण परेड में 2020-22 प्रशिक्षण सत्र के कुल 575 प्रशिक्षु आरक्षी शामिल हुए जिनमें से 386 पुरुष एवं 188 महिला प्रशिक्षु शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस कर्मियों के लिए अलग से स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू करने की तैयारी चल रही है. सरकार चाहती है कि पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने राज्य के 10 पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों एवं सभी जिलों में पुलिस लाइन की स्थिति मानक के अनुरूप नहीं होने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभीकेंद्रों में सुविधाओं का घोर अभाव है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी दो वर्षों में राज्य भर के पुलिस लाइन्स, जैप मुख्यालय के साथ ही उसके बैरकों का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. उन्होंने आज पास आउट कर रहे महिला एवं पुरुष पुलिस जवान अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए निकल पड़े हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इतनी बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों के पास आउट होने पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी हौसलाअफजाई करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रास्ते में चुनौतियां आयेंगी, लेकिन उन्हें बुद्धि-विवेक से उनका मुकाबला करना होगा. उन्होंने भरोसा जताया कि वे इसमें सफल होंगे. मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व प्रशिक्षुओं द्वारा आयोजित आकर्षक पारण परेड का अवलोकन भी किया. इस अवसर पर डीजीपी नीरज सिन्हा, महा निदेशक प्रशिक्षण अनुराग गुप्ता समेत पुलिस विभाग के कई बड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे.



