बोकारो:बोकारो में अवैध शराब बेचे जाने को लेकर बोकारो जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग सक्रिय हो गई. बोकारो उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर संजीत देव को गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह करीब 10-11 बजे दुगदा थाना अंतर्गत मां तारा होटल के संचालक अशोक सिंह के घर पर छापामारी की गई. जहां से नक़ली विदेशी शराब-33 बोतल व 45 बोतल बीयर जब्त किया गया.(नीचे भी पढ़े)
होटल के संचालक अशोक सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया.छापामारी निरीक्षक उत्पाद संजीत देव के नेतृत्व मे अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार, रवि रंजन, श्वेता कुमारी एवम दुगदा थाना प्रभारी पुलिस जवान मौजूद थे.













