• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 21, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

रेड क्रॉस सोसाइटी का नेत्र ज्योति महायज्ञ-2023 आरंभ, 670 रोगियों की आंखों की हुई जांच, आपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण के लिए 245 का चयन / इंसान की सेवा में ही परमार्थ निहित है, इससे बड़ा पुण्य और धर्म नहीं : बन्ना गुप्ता

जनवरी 7, 2023
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, झारखंड न्यूज़, धर्म और संस्कृति, स्वास्थ्य
0
रेड क्रॉस सोसाइटी का नेत्र ज्योति महायज्ञ-2023 आरंभ, 670 रोगियों की आंखों की हुई जांच, आपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण के लिए 245 का चयन / इंसान की सेवा में ही परमार्थ निहित है, इससे बड़ा पुण्य और धर्म नहीं : बन्ना गुप्ता
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : इंसान की सेवा में ही परमार्थ निहित है। इससे बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है और न ही इसे बड़ा कोई धर्म कार्य। यहां बड़ी संख्या में जो बुजुर्ग हैं और उनकी जो यहां सेवा की जा रही है, लोग उसे याद करेंगे और सराहना करेंगे। इतना उत्साह जो यहां दिख रहा है, वह बताता है कि यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यहां से जुड़े लोगों ने इसे काम नहीं समझा है, इसे दूसरों की सेवा भावना के लिए किया जा रहा उपक्रम समझा और तन मन से इसे कार्य को पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं। उक्त विचार झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने यहां राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी व रेड क्रॉस के पेट्रन रहे स्व केके सिंह की पुण्यस्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ के उद्घाटन के दौरान व्यक्त किया। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने स्व केके सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग में उनकी छवि महान व्यक्तियों में हैं। उन्होने समाज के लिए बहुत कुछ किया और अब उनके बाद उनके बाद की पीढ़ी ने भी वही मार्ग चुना है, जो प्रेरणा का स्त्रोत है। इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष रेड क्रॉस पियूष सिन्हा, समाजसेवी एके श्रीवास्तव, अरुण बांकरेवाल, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर नेत्र ज्योति महायज्ञ-2023 का पारम्परिक उद्घाटन किया। (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

कार्यक्रम में एसडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यकर्ताओं की संस्था है और यहां पदाधिकारी नहीं सभी कार्यकर्ता के रूप में अपने काम से जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां जो सेवा कार्य हो रहे हैं वही रेड क्रॉस का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को नेत्र शिविर का लाभ उठाना चाहिए और अंधत्व निवारण के इस अभियान के लिए जागरूक होना चाहिए, ताकि समय पर ही इस रोग का इलाज हो सके। उन्होंने समाज के सभी वर्ग की सहभागिता को लिए धन्यवाद भी प्रेषित किया। उन्होंने राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया और सेवा कार्य के लिए स्थापित उपक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित अरुण बांकरेवाल ने कहा कि इससे बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता कि आप किसी को उसके आंखों की रौशनी वापस कर दें। आप एक अंधेरी दुनिया में उजाला लाने का काम कर रहे हैं। यह काम यहां सालों भर हो रहा है। इसके लिए शब्द कम हैं। (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के संयोजक एवं रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि वर्ष भर रक्तदान, नेत्र शिविर और हर प्रकार की जरूरत में आम आदमी के काम आना यह इस शहर के रेड क्रॉस ने बताया है। आज पूरे भारत में इसकी चर्चा है। मुझे खुशी है कि मैं अपने पिता के नाम से इस संस्था के माध्यम से एक अच्छा कार्य कर रहा हूं। क्योंकि यह रास्ता मुझे उन्होंने ही दिखाया है। रेड क्रॉस के साथ जुड़ी उनकी स्मृतियां मुझे इस क्षेत्र में और बेहतर करने को लगातार प्रेरित करती हैं और इससे पीछे मेरी मां उर्मिला सिंह की ताकत भी है। कार्यक्रम में उपस्थित रेड क्रॉस चिकित्सीय टीम की युवा चिकित्सक डॉ पूनम सिंह ने कहा कि यह सभी का प्रयास है कि हम इस प्रकार के शिविरों में सालों भर सेवा देते हैं और उस खुशी का कोई मोल नहीं, जब एक व्यक्ति बुझे हुए चेहरे के साथ आता है और आंखों की पट्टियां खुलने का बाद वह चेहरा खुशी से रौशन हो जाता है। इस खुशी के अहसास में हम चिकित्सक समझते है कि हमारे लिए भी ईश्वर का आशीर्वाद निहित है। (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रेड क्रॉस के कार्यों का सचिवीय प्रतिवेदन रखा। कार्यक्रम में राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष ने स्वागत भाषण किया तथा राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान के सचिव सत्यनारायण अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान केके एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट की संरक्षक उर्मिला सिंह, निदेशक रश्मि सिंह,समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, रामरतन अग्रवाल, श्रवण कुमार देबुका, राकेश मिश्र, डीके घोष, राजकिशोर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, अनिल नरेड़ी, आशीष अग्रवाल, प्रमोद झा, सुनील अग्रवाल, विशाल कुमार सिंह, मनोज कुमार बागड़ी, आशुतोष पारीक समेत अन्य लोग उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

नेत्र ज्योति महायज्ञ के पहले दिन 670 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सकीय टीम के द्वारा की गयी। आंखों की जांच में चयनित नेत्र रोगियों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की गयी, जिसमें कुल 245 नेत्र रोगी ऑपरेशन योग्य पाये गये हैं। दो दिनों में सरकारी दिशा-निर्देश के आलोक में अधिक से अधिक ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया है, ताकि सभी नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया जा सके। नेत्र शिविर में 30 सदस्यीय कार्यकर्ताओं की टीम सेवा दे रही है, जो रजिस्ट्रेशन से लेकर चिकित्सकीय, गैर चिकित्सकीय कार्यों में संलग्न होकर शिविर को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभा रही है। रविवार (8 जनवरी) को सुबह 11 बजे विधायक सरयू राय, फेडरल बैंक, जमशेदपुर के मुख्य प्रबंधक करुणेश मिश्रा एवं केके एजुकेशनल फाउंडेशन की निदेशक रश्मि सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया जायेगा।

संबंधित खबरें

  • jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत21 नवम्बर 2026
  • कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता21 नवम्बर 2026
  • जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण21 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारझारखंड समाचार
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत
कोल्हान न्यूज़

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

नवम्बर 21, 2026
कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
खबर

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

नवम्बर 21, 2026
Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Next Post

nit jamshedpur- एनआईटी जमशेदपुर टेक्निका 2023 फेस्ट के दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 20 टीम ने प्रस्तुत किए शोध पत्र, कल होगा समापन

Saraikela jhimdi kudmi meeting : कुड़मी महा जुटान में पदाधिकारियों ने अधिकारों के लिए जतायी संघर्ष की प्रतिबद्धता, नीमडीह के झिमड़ी स्टेडियम में आयोजित हुआ कुड़मी समाज का महा जुटान, संगठन के आगामी कार्यक्रमों की भी बना रूपरेखा

saraikela- पूर्व मुखिया के सहयोग से दिव्यांग का बना आधार कार्ड, अब मिल सकेगा विवेकानंद पेंशन योजना का लाभ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर हड़ियान गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में...

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि...

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "लुगू बुरु घांटाबाड़ी...

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक...

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : मानगो नदी में समता नगर की एक बच्ची के डूबने की दुखद घटना के बाद भाजपा उलीडीह मंडल...

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर भारत भवन के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है. भारत भवन की...

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News