आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 21 में आदित्यपुर बस्ती के रोड नंबर एफ में एक घर के अंदर से पानी कनेक्शन का मीटर चोरों ने चुरा लिया है. इस संबंध में मकान मालिक उत्तम पाल ने आदित्यपुर पुलिस को लिखित रूप से सूचित किया है. उत्तम पाल ने बताया कि बीती रात घर में घुसे चोरों ने उसके घर के अंदर भी घुसने का प्रयास किया लेकिन वह नाकामयाब रहा, जिसके बाद बरामदे में लगे नए वाटर कनेक्शन के लिए लगाये गए मीटर खोलकर चुरा ले गया है. बता दें कि इन दिनों ब्राउन शुगर नशेड़ियों के निशाने पर समूचा आदित्यपुर है रात में इन नशेडिय़ों द्वारा ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जबकि पुलिस खुद को बेबस और लाचार महसूस कर रही है. बीती रात ही वार्ड 17 के प्रभात पार्क के पास से 4 दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है.



