चाकुलिया: चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में आयोजित होने वाले 18वें वर्ष नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के आयोजन को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक मनिन्द्र नाथ पालित की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक सह विधायक समीर महंती उपस्थित थे. बैठक में 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले नेताजी सुभाष मेला के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया. जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल स्पर्धा प्रतियोगिता आयोजित किए जाते हैं. उन सभी प्रतियोगिताओं के लिए कमेटी के सदस्यों में जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस उत्सव में डांस के लिटिल चैंप्स, सारेगामापा, म्यूजिक मुकाबला एवं डांस झारखंड डांस में प्रतिभागियों को शामिल करने के लिए 3 शहरों में ऑडिशन रखा गया है. घाटशिला के विभूति स्मृति संसद कॉलेज रोड घाटशिला में दिनांक 12 जनवरी 2023 प्रातः 11:00 इन प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन आयोजित होगा, वहीं पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम स्थित बल्ला का संस्कृत मंच रघुनाथपुर में 18 जनवरी 2023 को ऑडिशन होगा और अंतिम ऑडिशन चाकुलिया स्थित अग्रसेन भवन धर्मशाला पुराना बाजार में 19 जनवरी 2030 को प्रातः 11:00 बजे से होगा. इसमें से चयनित प्रतिभागियों को मुख्य प्रतियोगिता के मंच पर आने का मौका मिलेगा. साथ ही साथ क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, झूमर संगीत अनुष्ठान,एथलेटिक, चित्रांकन प्रतियोगिता, संथाली नृत्य प्रतियोगिता, मैराथन रेस, तीरंदाजी प्रतियोगिता,मैथ क्विज, साइकिल रेस ,कौन बनेगा लखपति, कबड्डी, कैरम प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता, एवं बॉलीवुड संगीत जगत के मशहूर गायक विनोद राठौड़ अपनी पूरी टीम के साथ 28 जनवरी 2023 को अपने गीतों से श्रोता को रिझायेंगे. 23 जनवरी कार्यक्रम के शुभारंभ दिन के अवसर पर बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति झिंगानिया इस कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगी.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर मनिंद्रनाथ पालित, रवींद्रनाथ विश्वास, आलोक लोधा, देव चक्रवर्ती, मो गुलाब, देवाशीष दास, शिवशंकर पोलाईं, धनंजय करुणामय, पतित दास, धनश्याम महतो, गौतम दास, पुलक रंजन महापात्र, सुनील बेरा, समीर दास, शिव चरण हांसदा, रंटू दास, दसरथ हांसदा, विकास मिश्रा, संजय घोष, प्रणव बेरा, रसीद खान, बापी मोहंती, सुभाष महतो, निर्मल महतो, देवदत्त माईति, बंटी कटारी, महेश्वर मल्लिक, राकेश मोहंती, बापी नंदी, जादू हेंब्रम, अमर हांसदा, पप्पू घाटवारी, राजा बारीक, मोनू पोलाई, बुलबुल मंडल, बिस्वजीत भोल, राम बास्के, बबलू हेंब्रम, रामजीत बास्के, राजू कर्मकार, जितेन हेंब्रम, कौशिक मोहंती, शुभदीप दास, पिटला दास समेत अन्य उपस्थित थे.



