जमशेदपुर: घाटशिला में जेल में बंद कपाली के गौस नगर के रहने वाले बंदी अमरुद्दीन अंसारी ने ब्लीचिंग पाउडर पानी में घोलकर पी लिया. अमरुद्दीन अंसारी ने खुदकुशी की कोशिश की है. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. अमरुद्दीन अंसारी बेहोश होने लगा था. उसे फौरन जेल प्रशासन ने लाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. यहां इमरजेंसी में अमरुद्दीन अंसारी का इलाज चल रहा है. अमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि जेल में ही अरबाज नामक एक अन्य बंदी से उसका झगड़ा हो गया था. इसके बाद दोनों में खूब मारपीट हुई.(नीचे भी पढ़े)
अमरुद्दीन अंसारी का आरोप है कि जेल में सिपाहियों ने अरबाज को छोड़ दिया. लेकिन, उसके साथ खूब मारपीट की गई. उसके हाथ की हड्डी टूट गई है. इसी के बाद अमरुद्दीन ने ब्लीचिंग पाउडर पीकर आत्महत्या की कोशिश की है. उसने ब्लीचिंग पाउडर पानी में घोलकर पी लिया. जेल के सूत्रों का कहना है कि वार्ड की सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर दिया जाता है. इसी को बंदी अमरुद्दीन अंसारी ने पानी में घोलकर पी लिया है. कमरुद्दीन अंसारी डकैती के मामले में जेल में बंद है. मुसाबनी में डकैती की घटना घटी थी. इसी में अमरुद्दीन अंसारी गिरफ्तार हुआ था और उसे जेल भेजा गया था.



