जमशेदपुर: ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट एमजीएम अस्पताल में बुधवार को मरीजों के परिजनों के बीच केला व डबल रोटी का वितरण किया. इस मौके पर वहां मौजूद मरीजों के कई परिजनों को केला और डबल रोटी बांटी गई. इस मौके पर ह्युमन वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी और आजाद नगर थाना शांति समिति के सदस्य मुख्तार आलम खान मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
मुख्तार आलम खान ने बताया कि वह लोग सप्ताह में 2 दिन एमजीएम अस्पताल में आकर खाने का वितरण करते हैं. कभी केला डबल रोटी तो कभी वेज बिरयानी का वितरण किया जाता है.



