सरायकेला : सरायकेला जिले के लुपुंगडीह स्थित नारायण आइटीआइ संस्थान में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक जटाशंकर पांडे ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु बताया. स्वामी जी के शिकागो की धर्मसभा में दिये भाषण को याद करते हुए कहा कि स्वामी जी ने धर्मसभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने स्वामी जी द्वारा रामकृष्ण मिशन की स्थापना किये जाने को याद करते हुए कहा कि वे स्वामी रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे. इस अवसर पर कॉलेज के सदस्य निखिल कुमार, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के साथ ही सभी छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे.




