रांची: कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी से 13 जनवरी को ईडी कार्यालय में पूछताछ होनी थी. उन्हें भेजे गए नोटिस में 11 बजे तक हीनू ऑफिस पहुंचने को कहा था, लेकिन वे नहीं पहुंचे. उन्होंने सिविल कोर्ट एडवोकेट भानु के माध्यम से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर दो हफ्ते का समय मांगा है. विदित हो कि शुक्रवार को उनसे ईडी के जोनल ऑफिस में कैश कांड से संबंधित सवालों के जवाब देने थे. इसी मामले में इरफान अंसारी से पहले कांग्रेस के विधायक अनुप सिंह से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है. कैश कांड मामले में केवल इरफान अंसार से ही पूछताछ नहीं होगी. इससे जुड़े कांग्रेस के दो अन्य विधायकों से पूछताछ की जाएगी. 13 जनवरी को ईडी ने कांग्रेस से निलंबित डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और रोजश कच्छप को नोटिस भेजी थी.(नीचे भी पढ़े)
जिसमें 13 जनवरी को इरफान अंसारी को, 16 जनवरी को राजेश कच्छप और 17 जनवरी को नमन विक्सल कोंगाड़ी को रांची जोनल ऑफिस आने को कहा है. विदित हो कि साल 2022 की 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को गिरफ्तार किया गया था. इनके पास से लगभग 50 लाख रुपये बरामद किए गए थे. गिरफ्तारी होने के दूसरे दिन बेरमो विधानसभा से कांग्रेस के विधायक अनुप सिंह ने अरगोड़ा थाने में जीरो एफआईआर कराया था. जिसके बाद इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जिसके बाद तीनों को जमानत मिल गई. इस मामले को ईडी ने टेकओवर किया. इसके बाद ईडी ने तीनों विधायकों को समन भेजा है.




