जमशेदपुर : जमशेदपुर से निकट पोटका के कोवाली में शंकर मंडल नामक एक व्यक्ति को कुछ अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया. पीड़ित शंकर मंडल ने बताया कि शाम छह बजे के करीब कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर अचानक हमला किया. इस संबंध में उसने कोवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि पुलिस अभी तक इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.




