रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर:13 जनवरी को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर इटिहसा पंचायत के स्कूल मैदान में अत्याधिक ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच 650 कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया श्रीमती रूखमणी मोदी के द्वारा हुआ. मौके पर संस्था के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि हमने 2017 से अभी तक 6000 से अधिक जरूरत मंद लोगों को कंबल प्रदान कर चुके हैं. लोगों की सेवा में हमारा संस्था आगे भी जनहित कार्य करते रहेगी. अभी हम हो समाज के मागे पर्व में हो नृत्य के लिए एक जोड़ी मांदर और पुजारी तथा उनके सहयोगियों को धोती साड़ी भी गांव-गांव को उपलब्ध करा रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
उम्मीद करता हूं कि लोगों की दुआ और आशीर्वाद हमारा संस्था को मिलते रहेगा. सभी लोगों को हमारा संस्था की तरफ से मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं रहेगी. इस अवसर पर उपमुखिया सुधीर नायक, वार्ड सदस्य सुकरू नायक, प्रसन्न नायक, गणेश लागुरी, सेविका, श्रीमती बालेन आल्डा, संजीत मोदी, अजीत मोदी, हृषिकेश नायक, मनोज सामड, रामराई सामड, विरसिंह हांसदा, बाबू महतो आदि उपस्थित थे.




