बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला के फुसरो डुमरी मुख्य मार्ग में नावाडीह थाना क्षेत्र के पुल पर गैस टैंकर के चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें युवक का एक पैर टूट गया है. मृतक नावाडीह प्रखंड के कोठी के दहिया टोला का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि डुमरी से फुसरो की तरफ जा रही गैस टैंकर ने बाइक सवार को पीछे से मारते हुए भाग गया. लोगों ने टैंकर को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला. वहीं स्थानीय लोगों ने घायल युवक को फुसरो स्थित अस्पताल में भेज दिया. वहीं नावाडीह थाना की पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.



