जमशेदपुर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को अंतिम दिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं केके बिल्डर्स के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 18 आसनबनी स्थित हिल व्यू कार्यालय में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. जो लंबी दूरी के वाहन चालकों के लिए रखा गया था. इस दौरान 60 वाहन चालकों की जांच की गयी. जिसमें शहर के जाने-माने नेत्र चिकित्सक डॉक्टर बीपी सिंह और उनकी टीम ने वाहन चालकों की आंखों की जांच की तथा उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया. इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंह के मानद सचिव, विजय कुमार सिंह और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी उपस्थित थे.



