रामगोपाल जेना / चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम चाईबासा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक से रन फॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, जिला परिवहन पदाधिकारी के के राजहंस, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शाशिंद्र कुमार बड़ाईक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, सदर थाना प्रभारी निरंजन कुमार तिवारी, राज्य परिवहन प्राधिकार के सदस्य सोना देवगम, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, नितेश राठौर, पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार ओझा, समेत अन्य लोग मौजूद थे.












