जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के जाकिरनगर रोड नंबर 3 ओल्ड पुरुलिया रोड पर कचरे का अंबार लगा है. सड़क किनारे ही कचरे का ढेर है. इलाके के लोगों का कहना है कि मानगो नगर निगम सफाई नहीं करा रहा है. लोगों ने मानगो नगर निगम के अधिकारियों से कई बार यहां सफाई कराने के लिए आवेदन दिया. लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा. क्षेत्र के इसराइल खान का कहना है कि मानगो नगर निगम का काम साफ-सफाई पर ध्यान देना है. वह होल्डिंग टैक्स की वसूली भी करते है. इसके बावजूद इलाके में ध्यान नहीं दिये जाते. इलाके के लोगों का कहना है कि ओल्ड पुरुलिया रोड पर साफ-सफाई में कोताही बरती जा रही है. हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण नजदीक आने पर साफ-सफाई शुरू कर दी जाती है और फिर स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होने के बाद सफाई पर ध्यान कोई नहीं देता है.











