रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : बुधवार को चक्रधरपुर के बंदगांव प्रखंड के घाटी के नीचे के 06 पंचायत के झामुमो नेताओं के साथ आगामी चाईबासा के खूंटकट्टी मैदान में 24 जनवरी 2023 के खतियानी जोहार यात्रा को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन कराईकेला बाजार में विधायक प्रतिनिधि सह नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गगराई के अध्यक्षता में संपन्न हुआ. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य उपस्थित थे. बैठक में घाटी नीचे से खतियानी जोहार यात्रा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए पंचायतवार जिम्मेदार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई. साथ ही प्रचार प्रसार के लिए बैनर और माइक लगा प्रचार वाहन को क्षेत्र में प्रचार के लिए रवाना किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में राहुल आदित्य ने कहा कि गुरुवार को को जिलाध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव चक्रधरपुर विधानसभा स्तरीय बैठक इंद्रा कॉलोनी बनमालीपुर में बुलाई गई है, जहां खतियानी जोहार यात्रा को लेकर सम्पूर्ण तैयारी का जायजा लिए जाएगा. इसके साथ ही उनके द्वारा दिशा निर्देश दिया जाएगा. बंदगांव घाटी नीचे के 06 पंचायत से खतियानी जोहार यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होंगे. बैठक में दोडाई जोंको, रंजित मंडल, शिवशंकर महतो, पहलवान महतो, अरूप चटर्जी, राजेंद्र मेलगंडी, गौरंगो प्रधान, सुनील लागूरी, अमित रक्षित, बैधनाथ नायक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.











