बोकारो:11 से 17 सितंबर तक चलने वाली सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर बोकारो के जायका हैप्पीनिंग्स के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसने चास एसडीओ बोकारो अपर समाहर्ता के साथ-साथ बोकारो डीटीओ के द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों जिस तरीके से दुर्घटनाएं बढ़ी है. ऐसे में सड़क सुरक्षा सप्ताह को और सार्थक बनाने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है ताकि लोग ट्रैफिक नियम का पालन करें. बोकारो डीटीओ ने कहा कि जितने भी ब्लेक स्पॉट है उसको चिन्हित किया गया है लेकिन लोगों को भी जागरूक होकर गाड़ी चलाने की जरूरत है और नियम व कानून का पालन करना है.(नीचे भी पढ़े)

वही चास एसडीओ दिलीप सिंह शेखावत ने कहा कि आज के कार्यशाला के जरिए सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चाएं की गई. जिसमें बोकारो में दो हाईवे है साथ ही यहां माइनिंग एरिया होने के चलते काफी हेवी वाहन चलता है जिसको लेकर समय समय पर सुरक्षा व्यवस्था भी किया जाता रहा है. साथ ही आगे भी लोगो को जागरूक करने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज को भी इस मामले में आगे आना चाहिए और स्कूल लेवल से ही प्रोग्राम चलाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात के लिए भी जागरूक किया जा रहा है कि अगर सड़क हादसा हो जाता है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम करें ऐसे में अच्छे नागरिक के कर्तव्य को निर्वाहन को लेकर ऐसे लोगों को पुरस्कृत किया जाता रहा है और आगे भी किया जाएगा.











