जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत प्रेम विवाह के बाद दहेज को लेकर धतकीडीह हरिजन बस्ती में ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया है. 2 वर्ष पहले बर्मामाइंस हरिजन बस्ती निवासी वाली पुष्पांजलि मुखी धतकीडीह के रहने वाले शिवा मुखी के बीच प्रेम संबंध था. इसकी जानकारी दोनों परिवार वालों को होने के बाद सहमति से दोनों की शादी करा दी गई. 6 माह की एक बच्ची भी है. लेकिन पुष्पांजलि का आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. पति पैसों की मांग करता है और नहीं देने पर किसी भी बात का बहाना कर पति और सास ससुर उसकी पिटाई कर देते हैं और दूसरी शादी कर लेनी की धमकी देते हैं. मंगलवार को भी सास ससुर घर में काम नहीं करने का बहाना कर दोपहर में उसके साथ मारपीट की. किसी तरह आस-पड़ोस के लोग बीच-बचाव कर मामला को शांत कराया. (नीचे भी पढ़े)
इसकी जानकारी मां सुशीला मुखी को होने पर वह शाम में धतकीडीह पहुंची इसी बीच पति भी काम से घर लौटा दोपहर में हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद पति ने पहले मां शीला मुखी की पिटाई करने लगा. जिसका पुष्पांजलि द्वारा विरोध करने पर पति और सास-ससुर तीनों मिलकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी. दूसरी शादी करने की बात कह उसे घर से चले जाने को कहा. इधर पिटाई से गंभीर रूप से घायल पुष्पांजलि किसी तरह मां के साथ बिष्टुपुर थाना पहुंची और वहां पति शिवा सास ममता और ससुर दिनेश मुखी के खिलाफ मामला दर्ज कराई जहां से पुलिस ने पुष्पांजलि को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. वह अपनी मां और छह मां की पुत्री के साथ इलाजरत है. पुष्पांजलि का कहना है कि आए दिन ससुराल उसकी पिटाई करते हुए जान मारने की धमकी देते है. वह पुलिस से मांग कर रही है कि ससुराल वालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए.











