जमशेदपुर : उत्तर भारत में जारी कोहरे से लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है. इसके कारण रेल यातायात भी पटरी पर लौटने लगा है. मुंबई और दिल्ली की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से महज एक-आध घंटे लेट चल रही है. ट्रेनों के समय से चलने से यात्रियों को राहत मिलनी शुरू हो गयी है. जानें क्या है ट्रेनों के टाटानगर पहुंचने का समय और कितने विलंब से चल रही है ट्रेन. दिल्ली से पुरी जाने वाली 12802 पुरुषोतम एक्सप्रेस बुधवार को निर्धारित समय से चल रही है एवं रात 7:58 बजे टाटानगर पहुंचने की संभावना है. वहीं 12801 पुरी दिल्ली पुरुषोतम एक्सप्रेस बुधवार को अपने समय से 4 घंटे लेट चल रही है पर टाटानगर अपने नियत समय पर पहुंची. 12809 हावड़ा मुंबई सीएसएमटी मेल अपने निर्धारित समय से 3 घंटे लेट से चल रही है तथा इसके 1:37 बजे की जगह अपराह्न 4:30 बजे तक टाटानगर पहुंचने की संभावना है. 13287 दुर्ग टाटानगर राजेंन्द्रनगर जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से 1 घंटे विलंब से चल रही है और इसके शाम 7:10 बजे टाटानगर पहुंचने की संभावना है. 12875 पुरी टाटानगर दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर चल रही है और यह निर्धारित समय शाम में 7:22 बजे टाटानगर पहुंची.











