बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने 22 जनवरी के भांडारशोल गांव के स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को बाघरांचूड़ा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा बहरागोड़ा प्रखंड के भांडारशोल गांव में 22 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा. इस स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर और आसपास के अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
डाक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जाएगी. स्वास्थ्य शिविर में रक्त जांच और रक्तचाप जांच की निःशुल्क सुविधा मुहैया करायी जाएगी. डॉ गोस्वामी ने लोगों को बताया कि गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य शिविर का प्रमुख उद्देश्य है. जनसंपर्क अभियान में डॉ गोस्वामी के साथ मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, केसरदा पंचायत के मुखिया पारो टुडु, अनंत महांती, अजय साव, पार्थ सारथी बेरा, गौतम बासुरी, सुशांत गिरि, समीर सेनापति, पापु राउत, नारायण महापात्र, गोपालकृष्ण धड़ा, सीमांत प्रधान, दीपक सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.












