रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्वोतर के तीन राज्यों के चुनाव की घोषणा की. साथ ही झारखंड में रामगढ़ विधानसभा में ममता देवी का विधायकी रद्द होने के कारण रामगढ़ में भी उपचुनाव 27 फरवरी को होगा. आयोग ने सूचना जारी करते हुए बताया कि लक्षद्वीप के एक सीट के लिए संसदीय चुनाव के अलावा देश के अलग अलग राज्यों में (अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र) 6 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि झारखंड में पूर्व विधायक ममता देवी की सदस्यता रद्द होने के कारण रामगढ़ में उपचुनाव होना है. ममता देवी को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनायी थी. जिसके बाद उनकी सदस्यता समाप्त हो गयी. जिससे वह सीट खाली हो गया था. 27 फरवरी को सभी चिन्हित सीटों के लिए उपचुनाव होंगे. 2 मार्च को मतगणना होगी. 31 जनवरी को इन चुनावों से संबंधित गजट जारी हो जायेगा. 7 फरवरी तक नामांकन किये जा सकेंगे. 8 फरवरी को स्क्रूटनी होगी. 10 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.साथ ही त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय व नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा. और सभी के नतीजे 2 मार्च को आएंगे.











