जमशेदपुर : गैर बैंकिंग संस्था सहारा इंडिया में निवेश करने वाले लोगों के लिए सेबी के आदेश पर एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है. टोल फ्री नंबर 18002667575 और 1800227575 है, जिस पर लोग सुबह नौ बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर अपनी परेशानी को बता सकते है. क्यों पैसे नहीं मिल रहे है. स्थानीय ऑफिस क्या बता रहा है, इसको लेकर लोग शिकायत कर सकते है. कई लोगों के पैसे सहारा में फंसे हुए है. ऐसे लोगों के लिए थोड़ी राहत की बात है. इस टोल फ्री में कॉल करने के बाद लोगों की परेशानी को सुनी जायेगी. इसके बाद लोगों के पैसे दिलाने के लिए कानूनी सहायता प्रदान की जायेगी. आपको बता दें कि सहारा इंडिया के कई लोगों के पैसे फंसे है और लोगों को पैसे नहीं लौटाये जा रहे है. ऐसे लोगों को पैसा लौटाने के लिए दबाव बनाया यगा है तो सहारा इंडिया के सुब्रत राय ने कहा है कि वे पैसे जरूर लौटायेंगे. लेकिन इसके लिए समय मांगा है. इसको लेकर सरकार और सेबी के दबाव के बाद टोल फ्री नंबर जारी किया गया है. इसके लिए लगंो को सिर्फ मोबाइल से सारी जानकारी देनी है. आपको बता दें कि झारखंड में भी काफी संख्या में लोगों के पैसे फंसे हुए है. इसको लेकर राज्य के वित्त मंत्री से लेकर हर स्तर पर आवाज उठायी गयी है. झारखंड विधानसभा में भी इसको लेकर केस दायर किया गया है.











