रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: कराईकेला थाना के नकटी गांव में 3 वर्षों से फरार अभियुक्त के घर में पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया. कराईकेला थाना के सहायक अवर निरीक्षक नरेश साह कराईकेला थाना के पुलिस बल के साथ कराईकेला थाना कांड संख्या-05/20,धारा 279/304(ए)भादवि के फरार प्राथमिकी अभियुक्त भीम गागराई,पिता स्व. लोकन उर्फ लखन गागराई ग्राम नकटी के घर पर इश्तिहार चिपकाया एवं उनके परिजन को न्यायालय मे शीघ्र आत्मसमर्पण कराने को कहा गया.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने कहा कि आत्मसमर्पण नहीं करने पर चल संम्पति का कुर्की किया जाएगा. विदित हो कि भीम गागराई 3 वर्ष पूर्व घटना को अंजाम देकर फरार है. पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही है. पुलिस ने उसके घर वाले को अंतिम चेतावनी भी दिया है.उन्होंने कहा जल्द से जल्द अभियुक्त कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दे नहीं तो घर का कुर्की किया जाएगा.




