जमशेदपुर : झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 21 जनवरी को उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, जमशेदपुर अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया जाता है कि ऊर्जा मेला में शामिल होकर निम्न वर्णित सुविधाओं का लाभ उठायें. इसके तहत लोग झारखण्ड सरकार द्वारा 100 युनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने हेतु जानकरी यहां ले सकते है. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा खराब मीटर बदलने से संबंधित जन-जागरूकता अभियान चलाने, निगम के नियमानसार नया विद्युत कनेक्शन संबंधी जन जागरूकता फैलाने, विद्युत विपत्र में गड़बड़ी का ससमय निष्पादन करने, विद्युत बकाया राशि का जमा होना, बिजली चोरी का एफआइआर दर्ज उपभोक्ता का अपराध का निराकरण, वैसे उपभोक्ता जिन पर सर्टिफिकेट केस दर्ज है, आकर समझौता करना कर सकते है. विद्युत संबंध जोड़ने एवं विच्छेदन संबंधी जानकारी व विद्युत विच्छेदन के पश्चात आरसी या डीसी का त्वरित निष्पादन, अन्य कोई सुविधा जो उपभोक्ता प्राप्त करना चाहते हों, उपरोक्त कार्य के अलावे उपभोक्ता का मनोरंजन एवं आदर्श उपभोक्ता के सम्मान हेतु उपहार का वितरण ले सकते है.(नीचे भी पढ़े)
ऊर्जा मेला आयोजित होने वाले प्रमंडलवार शिविर का विवरण निम्न है :
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल घाटशिला: विद्युत अवर प्रमंडल का नाम / संबंधित क्षेत्र-घाटशिला, घाटशिला ब्लॉक परिसर, मुसाबनी नंबर 1 डाकघर के सामने, विद्युत अवर प्रमंडल धालभूमगढ़, बहरागोड़ा थाना के पास, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, घालभूमगढ़ कार्यालय, विद्युत अवर प्रमंडल चाकुलिया, नया बजार, चाकुलिया, जीरापाड़ा, सिमडी, विद्युत अवर प्रमंडल जादूगोड़ा, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, जादुगोड़ा कार्यालय, हाता चौक विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मानगो- अवर प्रमंडल मानगो में ब्लॉक – बोड़ाम, ब्लॉक – पटमदा, शहर मानगो विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जमशेदपुर- अवर प्रमंडल करनडीह, शहर करनडीह, छोटा गोविंदपुर, शहर – बिरसानगर




