• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 15, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm in jap-1 – झारखंड सशस्त्र पुलिस जैप -1 रांची परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उदघाटन, परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री बोले-राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों का होगा जीर्णोद्धार, पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास

January 20, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज से झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 परिसर पुलिस बल के लिए आईकॉनिक परिसर के रूप में जाना जाएगा. इस परिसर को नया स्वरूप दिया गया है. इसी खुशी में हमसब यहां आज एकत्रित हुए हैं. मेरा मानना है कि खूबसूरत परिसर और काम करने का एक सुंदर वातावरण अगर हमारे इर्द-गिर्द अथवा आस-पास हो तो हमें जिस काम के लिए नियुक्त किया गया है उस काम को हमसभी लोग एक अलग उत्साह, उमंग और विश्वास से कर पाते हैं. जैप-1 परिसर एक नामचीन जगह है. राजधानी रांची के बीचो-बीच अवस्थित है. इस परिसर का उपयोग कई अलग-अलग कार्यों के लिए होता है. मैं भी यहां कई बार अलग-अलग कार्यक्रमों में शरीक हुआ हूं. पिछले वर्ष जैप-1 स्थापना दिवस के मौके पर मैं यहां आया था तभी मैंने यह तय किया था कि इस परिसर का कायाकल्प कर एक नई पहचान देनी है, जो आज मूर्त रूप ले चुका है. नए आगंतुक जो यहां आएंगे अब इस परिसर के बदलाव को देखेंगे. जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जाएगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) -1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं.(नीचे भी पढ़े)

राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों के आधारभूत संरचनाओं को संवारेंगे
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि रांची स्थित जैप-1 परिसर ही नहीं बल्कि राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसर चाहे वे परिसर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्यों न अवस्थित हैं, राज्य सरकार इन सभी परिसरों का जीर्णोद्धार करने का काम करेगी. सभी पुलिस कैंप परिसरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी. पानी, शौचालय, ठहरने के लिए कमरों की सुविधा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से इन परिसरों को जोड़ा जाएगा ताकि हमारे पुलिस बल के जवानों को किसी प्रकार की परेशानी ड्यूटी के दौरान न हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हमारे पुलिस बल के जवानों को भी कर्तव्य निर्वहन के दौरान मानसिक तौर पर एक बेहतर माहौल प्रदान किया जाए.
पुलिसकर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास निरंतर कर रही है. राज्य सरकार चाहती है कि पुलिस व्यवस्था में व्याप्त सभी शिकायतों को समाप्त किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के लंबित मांग क्षतिपूर्ति अवकाश देने का कार्य किया है. आने वाले दिनों में हमारी सरकार पुलिस कर्मियों को कार्य क्षेत्र में आने-जाने की सुविधा, खाने-पीने की सुविधा, वर्दी इत्यादि सहित अन्य सुविधाओं को और मजबूत करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस बल के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इस निमित्त कार्य योजना तैयार करेगी. पुलिस बल के जवानों के वर्कआउट, कसरत इत्यादि के लिए जिम की व्यवस्था की जाएगी. पुलिस जवानों का सेहत एक महत्वपूर्ण विषय है. उनका सेहत बेहतर रहे इस निमित्त उन्हें सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल के जवानों को अन्य विकसित राज्यों की व्यवस्था से भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है.
झारखंड काफी खूबसूरत राज्य
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है. कुछ कमियों की वजह से यहां के लोग इस राज्य की खूबसूरती का आनंद नही ले पा रहे हैं. इस खूबसूरत राज्य में लोगों को एक बेहतर माहौल मिले यह हमारी सोच है. झारखंड को बेहतर दिशा देने में हमारे पुलिस बल के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. राज्य पुलिस बल के जवानों ने नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम कर दिखाया है. राज्य की जनता की सुरक्षा, राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल बनाए रखने में बड़ी संख्या में हमारे पुलिस के जवान तत्परता के साथ तैनात रहते हैं. राज्य सरकार का दायित्व है कि जिस बड़ी समूह की वजह से राज्य सुरक्षित है उस समूह के उत्साह, उमंग और मनोबल को हम सदैव ऊंचा रखने का प्रयास करें. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट सहित अन्य नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया. मौके पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची में कराए गए निर्माण का वीडियो प्रजेंटेशन प्रदर्शित किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लि० रांची-सह-महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्री अजय कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 रांची के प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया. मौके पर वाहिनी के बैंड पार्टी द्वारा आकर्षक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया। वाहिनी के जवानों के द्वारा खुकुरी ड्रिल प्रस्तुति के पश्चात मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी की गई. इस अवसर पर प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग राजीव अरुण एक्का, डीजी रेल अनिल पालटा, एडीजी जैप प्रशांत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur red cross society-झारखंड स्थापना दिवस एवं छठ महापर्व पर जरूरतमंदों को रौशनी का उपहार,स्व. बीरा देवी-नारायण लाल जी धमोड़ स्मृति नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण
खबर

jamshedpur red cross society-झारखंड स्थापना दिवस एवं छठ महापर्व पर जरूरतमंदों को रौशनी का उपहार,स्व. बीरा देवी-नारायण लाल जी धमोड़ स्मृति नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण

November 15, 2026
jamshedpur birsa munda jayanti-धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश
खबर

jamshedpur birsa munda jayanti-धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर उपायुक्त और एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

November 15, 2026
jamshedpur rural-मानुषमुरिया के गरीब एवं बुजुर्ग पेंशनधारियों को 8 माह से पेंशन नहीं मिलने पर भाजपा बरसोल मंडल अध्यक्ष ने जताई चिंता, प्रशासन से जल्द भुगतान की मांग
खबर

jamshedpur rural-मानुषमुरिया के गरीब एवं बुजुर्ग पेंशनधारियों को 8 माह से पेंशन नहीं मिलने पर भाजपा बरसोल मंडल अध्यक्ष ने जताई चिंता, प्रशासन से जल्द भुगतान की मांग

November 15, 2026
Next Post

jharkhand political big news - सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, भाजपा विधायक समरीलाल की विधायकी जाना तय, जानें क्या हुआ सुप्रीम कोर्ट में फैसला

Horoscope Know Your Day Saturday 21st January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 21 जनवरी 2023

Horoscope Know Your Day Saturday 21st January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 21 जनवरी 2023

jamshedpur ssp late night action – जमशेदपुर के एसएसपी देर रात सड़क पर उतरे, कई थानो में घुसे, पुलिस की मुस्तैदी की हुई ऐसी चेकिंग, देखिये-video

jamshedpur ssp late night action - जमशेदपुर के एसएसपी देर रात सड़क पर उतरे, कई थानो में घुसे, पुलिस की मुस्तैदी की हुई ऐसी चेकिंग, देखिये-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News