जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय का 668वां नेत्र शिविर शनिवार को टाटा पिगमेंट्स लिमिटेड के संयोजन में आरंभ हुआ. टाटा पिगमेंट्स की ओर से सीएसआर के तहत संयोजित इस नेत्र शिविर में द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति भी सहयोग कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

नेत्र शिविर के पहले दिन, शनिवार को डॉ बीपी सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 180 लोगों की आंखों की जांच की. इनमें से 42 लोगों को हाइपर मेच्योर मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया गया, जिनके स्वास्थ्य जांच के पश्चात राममनोहर लोहिया नेत्रालय में रविवार, 22 जनवरी को उनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा. नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम सिंह, डॉ भारती शर्मा एवं उनके सहयोगियों की टीम उनका ऑपरेशन करेगी. शनिवार को जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह व राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल उपस्थित रहे. जांच सत्र के दौरान सहयोगी की भूमिका में सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मिश्र, अशोक घोषाल, अशोक कुमार सिंह, विक्की कुमार, चन्दन कुमार सिंह एवं अन्य रेड क्रॉस कार्यकर्ता शामिल थे.



