जमशेदपुर : शनिवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर चेंबर भवन में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की तरफ से आयोजित राज्यसभा के उपसभापति और पत्रकार हरिवंश की तीन नवीनतम पुस्तकों पर लेखकीय यात्रा सह पाठकीय संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. हरिवंश ने कहा कि लोकतंत्र श्रेष्ठ हो यह सवाल है. गांधी जी की जीवन मूल्य परंपरा अध्यात्म थी.जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ अविनाश कुमार सिंह ने पुस्तक कैलास मानसरोवर पर टिप्पणी की. कहा कि मानसरोवर की यात्रा में वे कहीं भी तन्हा नहीं हैं. उनके साथ पूरा समाज है.यात्रा में लेखक रहीम खानखाना को याद करते हैं.इससे लेखक कहां से चीजों को देख रहे हैं यह पता चलता है. एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक अविचल ने कहा कि इसका शीर्षक बहुत अच्छा है. जो विविध धाराओं को एक साथ जोड़ता है. इसमें मौलिक रचना सा आनंद मिलता है. इसमें हरिवंश के हरिवंश बनने की कथा भी दिखायी देती है.(नीचे भी पढ़े)

पुस्तक में लेखक का समर्पण है. कलश पुस्तक के बारे में प्रो मित्रेश्वर अग्निमित्र ने कहा कि जीवन की यात्रा मृत्यु की ओर जाती है. पुस्तक कहता है, ईश्वर की ओर जाने का मार्ग है अध्यात्म, साधना. इससे पहले अतिथियों का शॉल और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने स्वागत भाषण दिया. गुलाब सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.इस दौरान भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडगी, गोविंद दोदराजका, प्रो अमरनाथ सिंह, राजेश शुक्ला, रघुनाथ पांडेय, अभय सिंह, राजकुमार सिंह, बारी मुर्मू, रवींद्रनाथ चैबे, सुरेश सोंथालिया, राकेश्वर पांडेय, विजय आनंद मूनका, शैलेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे.(नीचे भी पढ़े)
सिंहभूम चेंबर के पदाधिकारियों से मिले उपसभापति

सिंहभूम चैम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को उनके जमशेदपुर प्रवास के दौरान चैम्बर भवन में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के औद्योगिक विकास और आम जनता के मुद्दे पर उनका ध्यानाकृष्ट कराते हुये उनसे विस्तृत चर्चा की. यह जानकारी चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि उपसभापति ने जमशेदपुर एवं कोल्हान प्रमंडल में सिंहभूम चैम्बर द्वारा व्यवसायिक एवं औद्योगिक विकास के लिये किये जा रहे कार्यों और इससे संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु तत्पर रहने के साथ-साथ आम जनता की आवश्यकताओं से संबंधित कार्यों में भी तत्पर रहने के लिये चैम्बर की सराहना की.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान चैम्बर ने उपसभापति को प्री-बजट मेमोरण्डम, जो कि केन्द्रीय वित्त मंत्रालय को भेजा गया है, की प्रति सौंपी तथा बिन्दुवार चर्चा की. उपसभापति ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस पर अपने स्तर से ध्यान देते हुये सरकार को अवगत कराते हुये निर्देशित करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिलीप गोलेच्छा, मुकेश मित्तल, सचिव पीयूष चैधरी, भरत मकानी एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, बीएन शर्मा, पवन शर्मा, राजेष रिंगसिया, प्रदीप गुप्ता, किसन संघी के अलावा काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे.



