कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत जमसोती नाला के पास गैस टैंकर व ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी, जिसके बाद टैंकर के कैबिन में आग लग गयी और चालक की जलने से मौत हो गयी. घटना रविवार 11 बजे के आस पास की है. जानकारी के अनुसार गैस टैंकर बिहार से खाली करके कोडरमा लौट रहा था, इस दौरान कोडरमा घाटी के पास जमसोती नाला के पास ही एक ट्रक से टक्कर हो गयी. घटना के बाद टैंकर के कैबिन में आग लग गयी और चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. केबिन में आग लगने के बाद वहां अफरा- तफरी मच गयी. वहीं रांची- पटना रोड एक घंटे तक जाम रहा. घटना की सूचना मिलने पर दमकल घटनास्थल पहुंची और आग को काबू में किया.(नीचे भी पढे)
मृत टैंकर चालक की पहचान नहीं हो पायी है. दूसरी ओर कोडरमा घाटी में एक दूसरी घटना घटी, कोडरमा घाटी में कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे दो लोग घायल हो गए.घायलों में एक पंजाब का रहने वाला जबकि दूसरा यूपी का रहनेवाला है. इस संबंध में बताया जाता है कि ट्रक धनबाद से कोयला लोड करके बिहार जा रहा था. कोडरमा घाटी में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे दो लोग घायल हो गए. इसकी सूचना पीसीआर को मिलने के बाद घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.



