देवघर : बैद्यनाथ धाम केसरवानी समाज की ओर से रविवार को केसरवानी आश्रम सभागार में बाबा गरीबनाथ एवं मां अन्नपूर्णा की वार्षिक पूजा आयोजित की गयी, साथ ही कुमारी पूजन एवं संध्या आरती का भी आयोजन किया गया. बैद्यनाथ धाम केसरवानी समाज की ओर से रविवार को केसरवानी आश्रम के सभागार में बाबा गरूबनाथ एवं मां अन्नपूर्णा की पूजा आयोजित की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन में पुरोहित ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद विधि पूर्वक कुमारी पूजन एवं कुमारी भोजन एवं सांध्य आरती का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुछ जरूरतमंद लोगों एवं महिलाओं को सहयोग के रूप में झालमुड़ी का रिक्शा एवं सिलाई मशीन भी मुहैया कराई गयी. इसमें केसरवानी गरीब नाथ सेवा समिति के सारे सदस्य उपस्थित हुए. अध्यक्ष दयाशंकर केसरी, उपाध्यक्ष गौरीशंकर केसरी, सचिव अनूप केसरी, कोषाध्यक्ष राजेश केसरी, सह कोषाध्यक्ष रमाशंकर केसरी, राजकुमार केसरी (बजरंगी केसरी), रंजय केसरी, श्रीप्रकाश केसरी, श्री गणेश केसरी, श्री राजकुमार केसरी, केसरवानी समाज के ही भजन गायक संतोष केसरी एवं सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे.











