जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में रविवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 35 छात्राओं ने हिस्सा लिया. इनमें से 15 छात्राओं का अंतिम दौर के लिए चयन हुआ. चयनित छात्राओं को ओड़िशा की वेदांता ग्रुप नौकरी के लिए ऑफर लेटर देगा. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की बीएससी (पीसीएम) की उत्तीर्ण छात्राओं के लिए एक प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया. इसमें भाग लेनेवाली 35 छात्राओं में से 15 का प्रतिष्ठित वेदांता कंपनी में प्लेसमेंट के अंतिम दौर के लिए चिह्नित किया गया. चयनित छात्राओं को ओड़िशा में वेदांता ग्रुप नौकरी के लिए ऑफर लेटर प्रदान करेगी. यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ रत्ना मित्रा एवं उनकी टीम ने वेदांता ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार एवं शनिवार को पूरी प्रक्रिया का संयोजन किया. वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित छात्राओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.











