जमशेदपुर: 22 जनवरी को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा राजेंद्र विद्यालय, साकची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सरस्वती विद्या मंदिर, बागबेडा की बहनों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कैटेगरी में कुल चार पुरस्कार प्राप्त किए.(नीचे भी पढ़े)
बहन सुहानी कुशवाहा (दशम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पुरस्कार की एक अन्य कैटेगरी सुपीरियर आर्ट वारियर में बहन अन्नुराज(दशम), बहन सौम्या आनंद एवं बहन वर्षा रानी हेम्ब्रम (नवम) विजेता घोषित की गयीं. सभी विजेताओं को सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया.











