सरायकेला : सरायकेला के गौड़ सेवा संघ एवं संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के संयुक्त तत्वधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कोल्हान प्रमंडल स्तरीय में वार्षिक महाधिवेशन सह संकल्प दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गोराई ने कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दौरान सुबह में करीब हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया. समाज के 500 लोगों को शाल देकर सम्मानित किया गया. स्वास्थ्य शिविर में 800 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई. वही समाज में एकजुटता का संदेश दिया गया. मौके पर डॉ संजय गिरी ने बताया कि जमशेदपुर से स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग, गायनिक शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य सेवा दी गयी.



